चुनावी अपडेट: अलीगढ़ में 17 से शुरू होंगे नामांकन, प्रत्याशियों को इन बातों का रखना होगा ध्यान
चुनावी अपडेट: अलीगढ़ में 17 से शुरू होंगे नामांकन, प्रत्याशियों को इन बातों का रखना होगा ध्यान रिपो० निखिल शर्मा अलीगढ़: पंचायत चुनाव के चौथे चरण के मतदान के लिए 17 अप्रैल से नामांकन की प्रक्रिया शुरू होगी। इसको लेकर प्रशासन ने पूरी तैयारी कर ली है। इस बार नामांकन की पूरी प्रक्रिया सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में होगा। सभी दावेदारों को कोरोना के नियमों का पूर्ण पालन करना होगा। बिना मास्क के किसी को नामांकन परिसर में भी प्रवेश नहीं मिलेगा। ग्राम प्रधान, क्षेत्र पंचायत सदस्य व ग्राम पंचायत सदस्य के नामांकन ब्लाक स्तर पर होंगे। वहीं, जिला पंचायत सदस्य के नामांकन जिला स्तर पर होंगे। कोरोना हेल्पडेस्क बनाई जिले में चौथे चरण के तहत 29 अप्रैल को मतदान होना है। 17 से नामांकन की शुरुआत होगी। प्रशासन ने इसको लेकर तैयारी पूरी कर ली है। प्रधान, ग्राम पंचायत सदस्य व बीडीसी के पर्चा दाखिले के लिए कुल 12 ब्लाकों पर अलग-अलग काउंटर बनाए गए हैं। वहीं, जिला पंचायत सदस्य नामांकन के लिए कलक्ट्रेट में चार अलग-अलग कक्षों में व्यवस्था की गई है। सभी जगह काउंटरों पर बल्लियों से बैरीकेटिंग की गई है। इसके साथ ही सभी नामांकन स्थलों पर कोरोना हेल्पडेस्क बनाई जा रही है। यहां पर कर्मचारियों की ड्यूटी लग रही है।…