शराब पीने से रोकने पर की थी पत्नी की हत्या, आरोपित काे पुलिस ने भेजा जेल
शराब पीने से रोकने पर की थी पत्नी की हत्या, आरोपित काे पुलिस ने भेजा जेल
अलीगढ़ : पिसावा के गांव डेटा खुर्द में शनिवार की रात अपनी पत्नी की कैंची व पेचकस से गोदकर हत्या कर रविवार की सुबह थाने पहुंचे आरोपित को पुलिस ने सोमवार की सुबह जेल भेज दिया । आरोपित ने कबूल की हत्या की बात थानाध्यक्ष जितेंद्र सिंह भदौरिया द्वारा पूछताछ में अमोद कुमार ने बताया कि वह गलत संगत में पड़कर शराब पीने लगा था, जिसकी वजह से उसके व उसकी पत्नी के बीच आए दिन झगड़ा होता रहता था । पत्नी शराब पीने से मना करती थी। शनिवार की रात भी इसी बात पर झगड़ा हुआ था, रात को करीब दो बजे मैंने अपनी पत्नी को ठिकाने लगाने की ठान ली और बरामदे में रखी सिलाई मशीन के ऊपर से कैंची व पेचकस उठाकर मैंने जान से मारने की नीयत से उसके पेट पर कैंची व पेचकस से कई बार कर उसकी हत्या कर दी। आरोपित के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट रविवार को मृतका के भाई कुशल सिंह द्वारा लिखा दी गई थी । पुलिस ने आरोपित की निशानदेही पर पेचकस, कैंची व घटना के समय के रक्त रंजित कपड़े भी बरामद कर लिए गए हैं । सोते समय किया पत्नी पर वार ज्ञात रहे कि अमोद कुमार ने अपनी पत्नी पूनम देवी की सोते समय पेट में कैंची व पेचकस गोदकर हत्या कर दी गई थी। बड़े भ…