अस्पताल के बाहर छटपटाते मरीजों को ऑक्सीजन देने वाले युवक पर केस दर्ज

अस्पताल के बाहर छटपटाते मरीजों को ऑक्सीजन देने वाले युवक पर केस दर्ज
जौनपुर में बेड और ऑक्सीजन उपलब्ध न होने पर जिला अस्पताल परिसर में छटपटाते मरीजों को ऑक्सीजन देने वाले युवक समेत तीन लोगों पर मुकदमा दर्ज हो गया है। सीएमएस की तहरीर पर पुलिस तीनों के खिलाफ महामारी फैलाने का केस दर्ज कर उनकी तलाश में जुट गई है। यूपी के जौनपुर में बेड और ऑक्सीजन न मिल पाने की वजह से लोग अस्पताल के सामने ही छटपटा रहे थे. तभी मरीजों की मदद करने के लिए एक युवक विक्की अग्रहरि आया और लोगों को एंबुलेंस में से ऑक्सीजन सिलेंडर निकाल कर दिए. अब उसके खिलाफ पुलिस में रिपोर्ट दर्ज की गई है. सीएमएस की शिकायत पर पुलिस ने विक्की अग्रहरि और 2 अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है और जांच में जुट गई है।  जिला अस्पताल में बृहस्पतिवार को उपचार के लिए दूरदराज से पहुंचे मरीजों को बेड के अभाव में भर्ती नहीं किया गया तो वह परिसर में ही फर्श पर छटपटाने लगे। यह दृश्य प्राइवेट एंबुलेंस चलवाने वाले युवक विक्की अग्रहरि ने देखा तो आनन फानन में अपनी एंबुलेंस में मौजूद तीन सिलिंडरों को निकालकर मरीजों को ऑक्सीजन देना शुरू कर दिया। बाद में उसने एक अन्य एंबुलेंस से भी तीन सिलिंडर मांग लिए। इसके बाद एक अन…