अलीगढ़ | भाजपा नेता को पकड़ने अलीगढ़ आई पश्चिम बंगाल पुलिस से हाथापाई

अलीगढ़ | भाजपा नेता को पकड़ने अलीगढ़ आई पश्चिम बंगाल पुलिस से हाथापाई
डेस्क समाचार दर्पण लाइव अलीगढ़ :  पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का सिर कलम करने पर 11 लाख रुपये का इनाम देने का एलान करने वाले भारतीय जनता युवा मोर्चा के पूर्व मंडल अध्यक्ष योगेश वाष्र्णेय की गिरफ्तारी के लिए शुक्रवार की देर शाम आई पुलिस टीम को विरोध का सामना करना पड़ा। गुस्साए भाजपाइयों और क्षेत्र के लोगों ने इन्हें घेर लिया। पास के ही एक मकान के कमरे में बंधक बना लिया। सांसद और विधायक भी पहुंच गए। भाजपाइयों ने तीन घंटे तक हंगामा किया। इस दौरान हाथापाई तक की गई। बिगड़ते माहौल को देखते हुए स्थानीय पुलिस पश्चिम बंगाल के पुलिसकर्मियों को भीड़ से बचाकर थाने ले आई। इनके खिलाफ भायुमो नेता की मां व एक महिला पाषर्द ने छेड़छाड़ व लूट का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज करने के लिए पुलिस को तहरीर दी है। यह था मामला  वर्ष 2017 में पश्चिम बंगाल के वीरभूमि जिले में हनुमान भक्तों पर लाठीचार्ज हुआ था। इसके विरोध में गांधीपार्क क्षेत्र के गांधीनगर निवासी भाजपा युवा मोर्चा नेता योगेश वाष्र्णेय ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का सिर कलम करने वाले को 11 लाख का इनाम देने का एलान किया था। इसके चलते वीरभूमि जिले…