अलीगढ़ | टीआर कॉलेज में फेल छात्राओं ने फिर दिखाए तेवर
अलीगढ़ | टीआर कॉलेज में फेल छात्राओं ने फिर दिखाए तेवर डेस्क समाचार दर्पण लाइव टीकाराम कन्या महाविद्यालय (टीआर कॉलेज) में फेल छात्राओं ने दूसरे दिन भी तेवर दिखाए। महाविद्यालय प्रशासन ने आंदोलित छात्राओं को समझाने की कोशिश की, लेकिन वह नाकाम रहा। उधर, अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) ने फेल छात्राओं के परीक्षाफल में सुधार करने की 48 घंटे की चेतावनी दी है। शनिवार को महाविद्यालय पहुंचीं छात्राएं ने प्राचार्या को घेरने की रणनीति बनाने लगी। आंदोलित छात्राओं ने बताया कि महाविद्यालय प्रशासन इस प्रकरण में कोई ठोस कदम नहीं उठा रहा, बल्कि आश्वासन दे रहा है। इस रवैये से उनका भविष्य अंधकार में डूब सकता है। शुक्रवार को बीएससी व बीए द्वितीय वर्ष में करीब 40 फीसदी फेल छात्राओं ने रामघाट रोड पर जाम लगा दिया था। छात्रा शिवानी पचौरी ने बताया कि कोरोना के चलते पठन-पाठन पर प्रभाव पड़ा। इस वजह से विश्वविद्यालय स्तर से परीक्षाफल में त्रुटि हुई है। उन्होंने कहा कि उन 45 फीसदी छात्राओं को पुनर्मूल्यांकन करवाकर त्रुटियों में सुधार किया जाए। विश्वविद्यालय को 48 घंटे की चेतावनी दी गई है कि अगर समस्या का समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन होगा। एबीवीपी ने डॉ. बीआर आंबेडकर …