अलीगढ़। समाजवादी पार्टी के पदाधिकारी ने जरनल विपिन रावत व 11 अन्य सपूतो को दी श्रद्धाजलि

अलीगढ़। समाजवादी पार्टी के पदाधिकारी ने जरनल विपिन रावत व 11 अन्य सपूतो को दी श्रद्धाजलि
रिपो० सुबेश शर्मा अलीगढ़। समाजवादी पार्टी के पदाधिकारियों ने तमिलनाडु के कन्नूर में सेना के हेलीकॉप्टर क्रैश की दुर्घटना पर शोक जताते हुए  जनरल बिपिन रावत और उनकी पत्नी व 11 शहीद हुए सैन्य अधिकारियों को मोमबत्ती जलाकर 2 मिनट का मौन धारण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। सभी ने घटना पर दुःख व्यक्त किया।  महानगर अध्यक्ष अब्दुल हमीद घोषी ने कहा कि जनरल रावत एक उत्कृष्ट सैन्य अधिकारी थे उनका असामयिक निधन राष्ट्र की एक बड़ी क्षति है।  महानगर महासचिव मनोज यादव ने कहा कि हेलीकॉप्टर दुर्घटना हमारे देश की सुरक्षा में लगे अत्याधुनिक मशीनरी के लिए एक तकनीकी रूप में चुनौती है आज के इस हादसे से देश को एक बहुत बड़ी क्षति पहुंची है और यह सुरक्षा की दृष्टि से बहुत बड़ी चूक है।  युवजन सभा जिला अध्यक्ष रंजीत चौधरी ने कहा घटना बहुत ही दुखद है पर संदेह है कि इतनी बड़ी चूक कैसे हुई, क्या वास्तव में हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हुआ है या उसे किसी साजिश के तहत क्रेश किया गया। हमारे तीनों सेनाओं के प्रमुख जनरल बिपिन रावत जिस हेलीकॉप्टर में थे वह काफी एडवांस है जो इतनी आसानी से क्रैश नहीं हो सकता इसलिए इसकी सीबीआई जांच हो।  श्…