अलीगढ़ । पीएम व सीएम ने रखी आधारशिला अलीगढ़ में गरजेगा कारोबार, बरसेगा रोजगार
अलीगढ़ । पीएम व सीएम ने रखी आधारशिला अलीगढ़ में गरजेगा कारोबार, बरसेगा रोजगार ब्यूरो डेस्क, अलीगढ़ अलीगढ़ :- जल्द ही अलीगढ़ में कारोबार गरजेगा और रोजगार बरसेगा। प्रदेश सरकार की शुक्रवार को तीसरी ग्रांड ब्रेकिंग सेरेमनी में जिले के 56 निवेशकों के प्रोजेक्ट को परवान चढ़ाने वास्ते फैक्ट्रियों के निर्माण के लिए आधारशिला रखी गई। इनमें लखनऊ के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में 20 बड़ी फैक्ट्रियों की पीएम मोदी व सीएम योगी ने आधार शिला रखी। 36 फैक्ट्रियों के लिए कलक्ट्रेट सभागार में कार्यक्रम आयोजित किया। कुल दो हजार करोड़ रुपये निवेश हुआ है। इनमें पांच हजार से अधिक लोगों को रोजगार मिलेगा। बंडर सीमेंट फैक्ट्री 528.84 करोड़ का निवेश करेगी। डिफेंस कारिडोर में एंकर रिसर्च लैब्स लिमिटेड 550 करोड़ का निवेश करेगी। यह दोनों ही फैक्ट्रियां दो साल में अपना उत्पादन शुरू कर देगी। अलीगढ़ में 21 फैक्ट्रियां होंगी विकसित देश का पहला डिफेंस इंडस्ट्रीज कारिडोर अलीगढ़ में खैर-पलवल मार्ग पर विकसित किया जा रहा है। यहां 19 निवेशकों की 21 फैक्ट्रियां विकसित होंगी। इसके लिए करीब 100 हेक्टेयर भूमि की रजिस्ट्री की गई है। ग्राउंड ब्रेक्रिंंग कसेरेमनी में डिफेंस कारिडोर में निवेश करने वाली सबसे बड़ी एंक…