अलीगढ़ | मस्जिद तोड़ने आए बुलडोजर को पूर्व विधायक ने रोका:घर-घर में होगा मदरसा...बोलने वाले हाजी जमीरउल्लाह ने दिए 10 लाख रुपए

अलीगढ़ | मस्जिद तोड़ने आए बुलडोजर को पूर्व विधायक ने रोका:घर-घर में होगा मदरसा...बोलने वाले हाजी जमीरउल्लाह ने दिए 10 लाख रुपए
निखिल शर्मा प्रशासन बुलडोजर लेकर मस्जिद तोड़ने पहुंचा था, लेकिन पूर्व विधायक ने जमीन की कीमत अदा करके मस्जिद तोड़ने से रोक दिया। अलीगढ़ में सोमवार को मस्जिद को लेकर 2 घंटे तक हाईवोल्टेज ड्रामा चला। अवैध रूप से बनी मस्जिद को गिराने के लिए प्रशासन का बुलडोजर पहुंचा तो घर-घर में होगा मदरसा...बोलने वाले सपा के पूर्व विधायक सामने खड़े हो गए। पूर्व विधायक के साथ ही विशेष समुदाय के लोग हंगामा करने लगे। पूर्व विधायक ने मस्जिद बचाने के लिए 10 लाख रुपए दिए। रुपए मिलने के बाद जमीन पर मालिकाना हक जताने वाले शख्स ने समझौता कर दिया। इसके बाद प्रशासन की टीम लौट गई। पूर्व विधायक की मानें तो मुख्यमंत्री के आदेश पर एसडीएम मस्जिद तोड़ने आए थे, लेकिन आदेश नहीं दिखा पाए। मेरा मकसद मस्जिद को बचाने का था, जो पूरा हो गया है। ​​​​​ शाहपुर कुतुब में बनी थी मस्जिद मामला रोरावर थाना क्षेत्र के शाहपुर कुतुब की मस्जिद का है। यहां पर गाटा संख्या 3082 पर दो लोग अपना मालिकाना हक जता रहे थे। एक पक्ष हिंदू है तो दूसरा पक्ष मुस्लिम। दोनों पक्षों को एक ही व्यक्ति ने यह जमीन बेची थी। इसके बाद मुस्लिम पक्ष ने यहां पर मस्जिद का निर्…