पुलिस ने पति IPL सट्टे के शक में उठाया दी थर्ड डिग्री, नाराज पत्नी ने जान दी,1 दरोगा और 3 सिपाही सस्पेंड

पुलिस ने पति IPL सट्टे के शक में उठाया दी थर्ड डिग्री, नाराज पत्नी ने जान दी,1 दरोगा और 3 सिपाही सस्पेंड
SDLive News आगरा पुलिस ने सोमवार को IPL सट्टे के शक में एक युवक को उठा लिया और उसे चौकी ले जाकर थर्ड डिग्री दी। इससे परेशान होकर उसकी पत्नी अनीता ने जान दे दी। इस घटना से नाराज परिजनों और ग्रामीणों ने मंगलवार को थाने का घेराव कर हंगामा कर दिया। हंगामे की सूचना पर अफसर खेरागढ़ समेत कई थानों की फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने परिजनों को कार्रवाई का आश्वासन देकर मामला शांत करवाया। इसके बाद पुलिस आयुक्त डॉ. प्रीतिंदर सिंह ने SI समेत 4 पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया। पत्नी के सुसाइड के बाद पति को थाने से छोड़ा पूरा मामला थाना जगनेर इलाके के नौनी गांव का है। ग्रामीणों के मुताबिक, सोमवार को जगनेर पुलिस मनोज को IPL सट्टा खेलने के शक में उठाकर ले गई थी। इसकी जानकारी परिजनों को हुई। इससे नाराज होकर सोमवार की आधी रात को मनोज की 40 वर्षीय पत्नी अनीता ने सल्फास की गोलियां खा लीं। परिजन अनीता को आनन-फानन में अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पत्नी के सुसाइड के बाद मंगलवार सुबह में पुलिस ने मनोज को भी छोड़ दिया। थाने पर परिजनों ने किया हंगामा मंगलवार सुबह ग्रामीणों को अनीता के …