यूपी। हादसे में पत्नी की मौत से आहत पति ने की आत्महत्या, 3 माह पहले हुई थी शादी
यूपी। हादसे में पत्नी की मौत से आहत पति ने की आत्महत्या, 3 माह पहले हुई थी शादी डेस्क, समाचार दर्पण लाइव हरदोई। यूपी के हरदोई पचकोहरा चौराहे पर हुए हादसे में स्टाफ नर्स की मौत का सदमा शिक्षक पति बर्दाश्त नहीं कर पाया और उसने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. एक साथ दो मौतों से परिवार में कोहराम मच गया। घर वालों का रो-रो कर बुरा हाल है। बताया जा रहा है कि सुरसा थाने के 25 वर्षीय योगेश कुमार पुत्र पुत्तू लाल की शादी करीब तीन महीनें पहले ही कोतवाली शहर के धन्नुपुरवा की मणिकर्णिका गौतम के साथ हुई थी। योगेश पिहानी ब्लाक के प्राथमिक विद्यालय टीकमपुर में सहायक अध्यापक था. उसकी पत्नी मणिकर्णिका टड़ियावा सीएचसी में स्टाफ नर्स थी। जानकारी के मुताबिक, सोमवार की सुबह योगेश स्कूल के लिए बाइक से रवाना हुआ था. उसके कुछ ही देर बाद मणिकर्णिका स्कूटी से CHC के लिए निकली। वह पचकोहरा चौराहे के पास पहुंची ही थी कि उसी बीच एक तेज़ रफ्तार गाड़ी उसे कुचलते हुए निकल गई. इस सड़क हादसे में मणिकर्णिका की मौके पर ही मौत हो गई. उधर योगेश स्कूल पहुंचा। उसी बीच उसे व्हाट्सएप ग्रुप से हादसे के बारे में पता चला. बताया जा रहा है कि योगेश वहां से किसी को कुछ बताए बगैर बाइक से वापस लौट गया. उसके कुछ ही देर ब…