अलीगढ़ में ओयो होटल में मिला शिक्षक व नाबालिग छात्रा का शव, पुलिस जांच में जुटी

अलीगढ़ में ओयो होटल में मिला शिक्षक व नाबालिग छात्रा का शव, पुलिस जांच में जुटी
अलीगढ़ जिले के रोरावर थाने के खेरेश्वर चौराहे के नजदीक होटल रॉयल रेस्पाइट के कमरा संख्या 204 में एक नाबालिग लड़की और युवक के शव मिलने के बाद हड़कंप मच गया। होटल संचालक ने घटना की सूचना डायल 112 पर पुलिस को दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। क्या है पूरा मामला ?  अलीगढ़ जिले के ज्वालाजीपुरम बन्नादेवी के रहने वाले प्रमोद कुमार के 24 वर्षीय बेटा चंद्रभान मेलरोज बाईपास संत नगर के एक प्राइवेट स्कूल में टीचर था। चन्द्रभान को अपनी ही स्कूल के नौवीं क्लास की 14 साल की लड़की से प्रेम हो गया। लड़की भी बन्नादेवी इलाके की ही बताई जा रही है। लड़की चंद्रभान के यहां ट्युसन पढ़ने भी जाती थी। घरवालों को चला मालूम  दोनों के बीच प्रेम-सम्बन्ध की बात दोनों के घरवालों को मालूम चली। लड़की के घरवालों ने लड़की को चंद्रभान के यहां ट्यूशन जाना बंद करा दिया। हालांकि, दोनों स्कूल में मिलते रहते थें। चंद्रभान के पिता प्रमोद ने बताया कि उन्हें जब इस बारे में पता चला तो उन्होंने चंद्रभान को रोका लड़की के परिवार वालों से भी बात की लेकिन दोनों मानने को तैयार नहीं थें। वो एक साथ रहना चा…