हाईटेंशन के करंट से ट्रक के क्लीनर की मौत, सप्ताहभर पूर्व भी हुई थी दो भाइयों की मौत, जानिये विस्तार से
हाईटेंशन के करंट से ट्रक के क्लीनर की मौत, सप्ताहभर पूर्व भी हुई थी दो भाइयों की मौत, जानिये विस्तार से डेस्क समाचार दर्पण लाइव अलीगढ़ : जवां के साथा चीनी मिल चौराहे पर हाईटेंशन की लाइन से ट्रक के क्लीनर की गुरुवार देर रात मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। साथा चीनी मिल चौराहा स्थित विजन ट्रांसपोर्ट कंपनी का आफिस है। कंपनी के ट्रक जेके सीमेंट फैक्ट्री से सीमेंट लोडिग करते हैं। थाना खैर क्षेत्र के गांव मदनपुर निवासी रविदर कंपनी के एक ट्रक पर चालक है। उसी के गांव का उमेश ट्रक पर क्लीनर था। रात करीब 11 बजे चालक ने सीमेंट फैक्ट्री से ट्रक लोडिग कर साथा चौराहे पर खड़ा कर दिया। क्लीनर उमेश ट्रक पर त्रिपाल डालकर उसे रस्सी से बांध रहा था। तभी ट्रक के ऊपर से जा रही हाईटेंशन लाइन के तार से वह टच हो गया और वह करंट लगने से सिर के बल सड़क पर गिर घायल हो गया। उसके साथी उसे छेरत के एक प्राइवेट नर्सिंग होम ले गए, जहां से डाक्टरों ने मेडिकल रेफर कर दिया। मेडिकल डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। शुक्रवार सुबह जैसे ही आसपास के ग्रामीणों को पता चली तो घटनास्थल पर जाम लगाने का प्रयास किया। जिसे पर मौके पर पहुंचे एसओ जीतेंद्र सिंह व कासिमपुर चौकी इंचार्ज कृष्ण कुमार शर्मा ने विफल कर दिया। एक स…