बुलंदशहर। युवती ने लगाया वृद्ध पर दुष्कर्म का आरोप

Live users

3704

 

ब्यूरो ललित चौधरी

थाना पहासू क्षेत्र के एक गांव में युवती ने वृद्ध पर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। मौखिक शिकायत के आधार पर पुलिस जांच में जुटी है।

बुधवार दोपहर को एक गांव निवासी युवती ने बताया कि वह अपने घर पर अकेली थी, और परिवार के सभी सदस्य बाहर गए हुए थे। 

आरोप है कि इसी दौरान गांव निवासी वृद्ध ने घर में आकर उसके साथ दुष्कर्म किया ,युवती ने यह जानकारी परिजनों को दी। परिजनों ने पुलिस को सूचित कर मामले की जानकारी दी उसके बाद सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच-पड़ताल की। हालांकि अभी पीड़ित परिजनों की तरफ से पुलिस को लिखित में तहरीर नहीं दी गई है। पुलिस जांच में जुटी है।

और नया पुराने

نموذج الاتصال