अलीगढ़ में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में फर्जीवाड़ा, जवां के एक जोड़े से सामान वापस
अलीगढ़ में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में फर्जीवाड़ा, जवां के एक जोड़े से सामान वापस डेस्क समाचार दर्पण लाइव अलीगढ़ : मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में बड़ा गड़बड़झाला सामने आ रहा है। जिले में अपात्र लोगों को भी योजना का लाभ दिया जा रहा है। कई लाभार्थी तो ऐसे हैं, जिनकी पहले ही शादियां हो चुकी हैं। वहीं, कुछ ऐसे हैं, जो केवल सरकारी मदद के लिए ही दूल्हा -दुल्हन बन रहे हैं। शिकायत के बाद जवां ब्लाक में ब्लाक प्रमुख हरेंद्र सिंह ने इस मामले की जांच कराई तो फर्जीवाड़े की पुष्टि होने लगी है। इस्माइलपुर के एक जोड़े से तो समाज कल्याण विभाग के अफसरों ने सामान तक वापस करा लिया है। वहीं, अन्य दो तीन मामलों की रिपोर्ट भी अगले एक-दो दिन में आ सकती है। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना गरीब बेटियों के हाथ पीले करने के लिए प्रदेश सरकार ने मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना संचालित कर रखी है। इसमें एक शादी पर 51 हजार की धनराशि खर्च होती है। ब्लाक स्तर पर यह शादियां होती हैं। पिछले दिनों जवां ब्लाक पर भी सामूहिक शादियां हुई थीं। इसमें एक दर्जन से अधिक लाभार्थियों की शादी कराई गईं। समारोह के कुछ दिन बाद जवां ब्लाक प्रमुख हरेंद्र सिंह को शिकायत मिली कि कई अपात्र लाभार्थियों को भी योजना का ला…