बुलंदशहर। डीजे पर नंगा होकर नाच रहा था युवक, मना किया तो दंगाइयों ने जमकर की पत्थरबाजी, 20 आरोपी गिरफ्तार ....देखे वीडियो

 

ब्यूरो ललित चौधरी

उत्तर प्रदेश के तमाम शहरों में होली के पर्व पर लोगों ने जमकर उत्पात भी मचाया। कई जिलों ने मारपीट और नशे में गंभीर अपराध अंजाम देने तक की खबरें सामने आई। वहीं बुलंदशहर में होली के दिन एक युवक ने अश्लीलता करते हुए डीजे पर बिना कपड़ों के डांस करना शुरू कर दिया। लोगों ने मना किया तो उसने दबंगों के साथ मिलकर पत्थरबाजी शुरू कर दी।

बुलंदशहर। उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में होली  के दिन डीजे पर डांस करने को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि जमकर पथराव हुआ, पथराव का वीडियो सोशल मीडिया पर भी खूब वायरल हुआ। वहीं पुलिस ने वीडियो के आधार पर 20 लोगों को गिरफ्तार कर जांच शुरू कर दी है। 

कोतवाली खुर्जा नगर क्षेत्र के गांव मदनपुर दो पक्षों में डीजे पर डांस को लेकर झगड़ा हो गया। गांव के पीड़ित घायल लोगों ने आरोप लगाया कि गांव का एक युवक नंगा होकर डीजे पर नाच रहा था। जब उससे मना किया तो वह लड़ने लगा और जमकर मारपीट करने लगा। इसके बाद कई दबंग इकठ्ठा हो गए। फिर दबंगों ने स्थानीय लोगों के साथ मारपीट और पत्थराव शुरू कर दिया।

पथराव के दौरान डेढ़ दर्जन से ज्यादा लोग घायल हो गए। पत्थरबाजी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद खुर्जा पुलिस ने मामले को संज्ञान में लिया और 20 लोगों को गिरफ्तार कर लिया। सभी घायलों अस्पताल में इलाज के लिए भेज दिया गया है। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

20 लोगों की हुई गिरफ्तारी

इस मामले में सीओ संग्राम सिंह ने बताया कि वीडियो के आधार पर 20 लोगों की गिरफ्तारी कर ली गई है। गांव में शांति का माहौल है। घायलों को अस्पताल भेजा गया है। इस पूरे मामले में जांच कर कार्रवाई की जा रही है।

देखें वीडियो....




और नया पुराने

Live users

0

نموذج الاتصال