हाथरस : किसान के खाते में अचानक आए 10 नील 1 खरब 35 अरब 60 करोड़ 13 लाख 95 हजार रुपये से अधिक राशि.. फिर क्या हुआ?
हाथरस : किसान के खाते में अचानक आए 10 नील 1 खरब 35 अरब 60 करोड़ 13 लाख 95 हजार रुपये से अधिक राशि.. फिर क्या हुआ?
उत्तर प्रदेश के हाथरस जिले में एक किसान के साथ ऐसा वाकया हुआ, जिसने पूरे इलाके में हड़कंप मचा दिया। सादाबाद तहसील क्षेत्र के नगला दुर्जिया गांव निवासी किसान अजीत सिंह के बैंक खाते में अचानक अरबों नहीं, बल्कि नील से अधिक की रकम दिखाई देने लगी। यह देखकर न केवल अजीत सिंह के होश उड़ गए, बल्कि पूरे गांव में यह घटना चर्चा का विषय बन गई। किसान अजीत सिंह अरबपति नहीं बल्कि नीलपति बन गया।
1800 रूपये कटने के अगले दिन बना 'नीलपति ' पेशे से किसान अजीत सिंह का कहना है कि 24 अप्रैल को उनके एयरटेल पेमेंट बैंक खाते से ₹1800 बिना किसी अनुमति के कट गए थे। वह इस कटौती से परेशान थे और सोच रहे थे कि यह रकम कैसे अकाउंट से निकल गई। लेकिन अगली ही सुबह, 25 अप्रैल को जब उन्होंने अपना खाता चेक किया, तो उनकी आंखें फटी की फटी रह गईं। खाते में दिख रही रकम को देख वह इकाई दहाई सैकड़ा हजार गिनने लगे। अजीत सिंह के अकाउंट में अचानक 10 नील 1 खरब 35 अरब 60 करोड़ 13 लाख 95 हजार रुपये से अधिक राशि दिखने लगा। यह इतनी बड़ी रकम है कि आम तौर पर सरकारी बजट में भी इतना आंकड़ा देखने को नहीं मिलता। अजीत को तुरंत शक हुआ क…