अलीगढ़ पुलिस का ''जेल भरो आंदोलन'' शुरू, 15 दिन में एक हजार अपराधी पकड़े, ये है रणनीति

अलीगढ़ पुलिस का ''जेल भरो आंदोलन'' शुरू, 15 दिन में एक हजार अपराधी पकड़े, ये है रणनीति
अलीगढ़:राम मंदिर आंदोलन के दौरान साल 1990 में आपने जेल भरो आंदोलन का नाम सुना होगा। उस वक्त रामभक्तों को जेल में डाला गया था। लेकिन, अलीगढ़ पुलिस ने अपराधियों पर नकेल कसने के लिए आपरेशन प्रहार के साथ ''जेल भरो आंदोलन'' शुरू कर दिया है। साथ ही दो अन्य विशेष आपरेशन भी चलाए गए हैं, जिसमें 15 दिन के अंदर ही एक हजार से ज्यादा अपराधी गिरफ्तार किए जा चुके हैं। औसतन 50 लोगों पर रोजाना कार्रवाई हो रही है।   सात सौ लोगों पर कार्रवाई ''जेल भरो आंदोलन'' की शुरुआत नए एसएसपी कलानिधि नैथानी की ओर से की गई। एसएसपी ने 27 मार्च को जिले में कार्यभार संभाला। तीन दिन बाद ही 30 मार्च को आपरेशन आवारा की शुरुआत कर दी। ये उन लोगों पर शिकंजा था, जो सड़क पर खड़े होकर शराब पीते हैं। इसके तहत 14 मार्च तक 987 लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जा चुकी है। आपरेशन आवारा में दो तरीके से कार्रवाई होती है। पहला, दफा 34 के तहत फार्म भरवाया जाता है, जिन्हें कोर्ट से जमानत लेनी पड़ती है। वहीं गंभीर श्रेणी में आने वाले लोगों के खिलाफ धारा 151 में कार्रवाई की जाती है। इनमें जेल जाने का भी प्रावधान है। …