अलीगढ़ | हरदुआगंज के गेहूं क्रय केंद्र पर किसान-पल्लेदार में जमकर चले लाठी डंडे, नौ घायल

अलीगढ़ | हरदुआगंज के गेहूं क्रय केंद्र पर किसान-पल्लेदार में जमकर चले लाठी डंडे, नौ घायल
दो कारों में भरकर आए ग्रामीणों ने बोला हमला, जमकर चले लाठी डंडे।  रिपो० निखिल शर्मा  अलीगढ़ के कस्बा हरदुआगंज में  सरकारी गेहूं क्रय केंद्र पर बुधवार को किसान व पल्लेदारों के बीच जमकर लाठी डंडे चले, इस खूनी संघर्ष में दोनों पक्षों के नौ लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। टकराव का कारण किसानों ने गेहूं की तोल में गड़बड़ी करना तो पल्लेदारों ने किसान द्वारा अभद्रता करना बताया है। घायलों को अस्पताल भेज पुलिस मामले की जांच में जुटी है।  हरदुआगंज की अनाज मंडी में खाद विभाग के क्रय केंद्र पर गांव छिड़ावली निवासी अमरदीप गेहूं लेकर पहुंचा था, पल्लेदारों ने बताया कि बुधवार बारिश के चलते कांटे खराब होने से क्रय केंद्र पर तुलाई का काम बंद था, करीब 11 बजे गांव छिड़ावली निवासी अमरदीप ट्रैक्टर में गेहूं लेकर पहुंचा जो जबरन गेहूं तुलवाने की कहने लगा पल्लेदारों द्वारा मना करने पर अभद्रता करने लगा विरोध किया तो उसने गांव में फोन कर एक दर्जन साथियों को बुला लिया जो दो कारों में भरकर आए और आते ही अपने हाथों में लाठी डंडे तमंचे लेकर हमलावर हो गए पिटाई से पल्लेदार सोनू पुत्र रामवतार, रवि कुमार,हरपाल,भूरा पुत्रगण भ…