अलीगढ़ | हरदुआगंज के नगला गिरधारी में लगातार दूसरी चोरी, आठ लाख का सामान ले गए चोर
खबरी
अलीगढ़ | हरदुआगंज के नगला गिरधारी में लगातार दूसरी चोरी, आठ लाख का सामान ले गए चोर रिपो० निखिल शर्मा हरदुआगंज : कस्बा थाना क्षेत्र के गांव नगला गिरधारी में बीते 24 घंटों में तीन घर बदमाशों का निशाना बने, चोर एक घर से 65 हजार नगदी सहित तीन लाख के जेवर और दूसरे घर से बीस हजार नगदी सहित साढ़े 4 लाख रुपये के जेवर ले गए। तीसरे घर में जगार होने पर बदमाश भाग गए चोरी दर चोरी की वारदात से गांव में दहशत व्याप्त है, पहली वारदात पर सुस्त रही पुलिस दूसरी वारदात के बाद चेती। एसपी देहात के आदेश पर मंगलवार को पुलिस डॉग स्क्वायड व फोरेंसिक टीम की मदद से वारदात स्थल से साक्ष्य जुटाकर बदमाशों की सुरागरसी में जुट गई है। गांव सपेरा-भानपुर के माजरा नगला गिरधारी में पहली वारदात रविवार व सोमवार की रात्रि मुख्तियार सिंह पुत्र चंद्रपाल सिंह के यहां हुई। चोर छत से सीढिय़ों के रास्ते घर में दाखिल हुए और कमरे का ताला तोडक़र अलमारी के लॉकर में रखे तीन लाख के जेवर व 65 हजार नगदी ले गए। घटना की तहरीर सोमवार को थाने में दे दी गई थी, जिसपर पुलिस गंभीर नहीं हुई। इसी बीच सोमवार-मंगलवार रात को पुन: आए चोर पहले मुख्तियार सिंह के पड़ोसी रामवीर सिंह के घर में कूद गए, जहां जगार होने पर भागे चोरों ने गांव क…