अलीगढ़ | इगलास में खूनी संघर्ष, तलवार देखकर सहम गए थे लोग, मच गई थी अफरा-तफरी, जानिए पूरा मामला
अलीगढ़ | इगलास में खूनी संघर्ष, तलवार देखकर सहम गए थे लोग, मच गई थी अफरा-तफरी, जानिए पूरा मामला डेस्क समाचार दर्पण लाइव अलीगढ़ : इगलास के गांव टीकापुर में परिवार के दो पक्षों के बीच हुए खूनी संघर्ष के बाद गांव के लोग घबराए हुए हैं। तलवारबाजी को देखकर ग्रामीण इस कदर सहम गए कि घंटों घरों में दुबके रहे। ग्रामीणों के मुताबिक, घटना के दौरान 50-60 मीटर तक दोनों परिवारों के लोग इधर-उधर भागते दिख रहे थे। चीख पुकार के बीच गांव में अफरा तफरी मची रही।  गांव में पहली बार हुई इतनी बड़ी घटना गांव टीकापुर कस्बे से सटा हुआ है। गांव में पहली बार इतनी बड़ी घटना हुई है। हालांकि दोनों पक्षों के बीच 10 दिन पहले भी विवाद हुआ था। लेकिन, किसी ने अंदाजा नहीं लगाया था कि बात इतनी बढ़ जाएगी। मंगलवार दोपहर को जैसे ही एक तरफ से तलवार से हमला हुआ तो गांव के लोग सहम गए। घरों में लोग दुबक गए। छतों पर जमावड़ा लग गया। बताया जा रहा है कि जिस युवक के हाथ में तलवार लगी थी, उसके सिर पर खून सवार था। दोनों पक्षों का घर अगल-बगल में हैं। लेकिन, घर से करीब 60 मीटर दूर तक दोनों पक्षों के लोग भिड़ते नजर आए। चीख पुकार के बीच गांव के लोग भी इधर-उधर दौड़ लगाते रहे। कुछ ने हिम्मत करके बीचबचाव करने की भी कोशिश की। लेकिन, नाकाम …