अलीगढ़ | जवाँ थाना के गोधा क्षेत्र के गाँव में पति ने फंदे पर लटककर दे दी जान, तीन दिन बाद पत्नी ने उठाया ये कदम,,, जानिए पूरा मामला ​

खबरी
अलीगढ़ | जवाँ थाना के गोधा क्षेत्र के गाँव में पति ने फंदे पर लटककर दे दी जान, तीन दिन बाद पत्नी ने उठाया ये कदम,,, जानिए पूरा मामला ​
डेस्क,, अलीगढ़ : पांच महीने पहले ही दंपती ने अग्नि को साक्षी मानकर सात फेरे लेकर सात जन्माें का साथ निभाने का वायदा कर जिंदगी की शुरूआत की थी। न जाने दोनों के बीच ऐसा क्या हुआ कि चार दिन पहले पति ने फंदे पर लटककर खुदकुशी कर ली। स्वजन अंतिम संस्कार कर अभी घर ही वापस आए थे कि इसी बीच पत्नी भी पति के वियोग में अपने कमरे में बंद हो गई। कुछ ही देर में उसने फंदे पर लटककर खुदकुशी का प्रयास कर लिया। स्वजन उसे निजी अस्पताल में ले गए। जहां तीन दिन तक जिंदगी व मौत के संघर्ष में आखिरकार मौत की जीत हो गई और पत्नी भी बुधवार सुबह को जिंदगी को अलविदा कर गई। ऐसे हुआ विवाद ​यह दर्दनांक कहानी गोधा क्षेत्र के गांव पड़का से जुड़ी हुई है। यहां के खेतीबाड़ी कर पिता का हाथ बंटाने वाले अजय सिंह की पांच महीने पूर्व अकराबाद क्षेत्र के ऐदलपुर निवासी राजकुमार सिंह की 20 वर्षीय बेटी रेनू के साथ शादी हुई थी। शनिवार को दंपती के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। गुस्से में आकर अजय ने आत्मघाती कदम उठा लिया और फंदे पर लटककर अपनी जान दे दी। स्वजन को भी पता नहीं चल सका कि आखिर अजय ने यह कदम क्यों उठाया ?  इस बीच स्वजन ने …