बुलंदशहर | प्रधान के बेटे पर जानलेवा हमला, दो तरफा मुकदमा दर्ज
बुलंदशहर | प्रधान के बेटे पर जानलेवा हमला, दो तरफा मुकदमा दर्ज रिपो० ललित चौधरी बुलंदशहर: खानपुर में थाना क्षेत्र के गांव शेखुपुरा में हाल ही में प्रधान बने प्रत्याशी के पुत्र को घर से बुलाकर उसपर जानलेवा हमला करने का मामला सामने आया है। पीड़ित ने गांव के ही पूर्व प्रधान व राशन डीलर सहित आधा दर्जन दबंगों पर हमला करने का आरोप लगाया है। वहीं पुलिस ने दोनों पक्षों पर गम्भीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया। आरोप है कि पुलिस ने मामले में पीड़ित वर्तमान प्रधान पति व उसके पुत्र को ही जेल भेज दिया। पुलिस की एकतरफा कार्रवाई पर ग्रामीणों ने थाने पहुंचकर पुलिस के खिलाफ प्रदर्शन किया। क्षेत्र के गांव शेखूपुर निवासी कमलेश देवी प्रधानी का चुनाव जीती थीं। बुधवार की शाम प्रधान के पुत्र मोहित के पास गांव निवासी मुकेश कुमार डीलर ने फोन कर गांव के ही जसवीर व आलोक के बीच झगड़े को सुलझाने की बात कहकर उसे बुलाया। जब मोहित वहां पहुंचा तो पूर्व प्रधान हरवीर व मुकेश डीलर सहित करीब डेढ़ दर्जन लोगों ने उसपर जानलेवा हमला कर दिया। जिसमें मोहित गम्भीर रूप से घायल हो गया। झगड़े के दौरान ही कुछ लोगों ने हवाई फायरिग भी की। पीड़ित पक्ष ने डायल 112 पर फोन कर घटना की सूचना दी। बाद में थान…