बुलंदशहर | शिकारपुर क्षेत्र में शराब की दुकानें हुईं गुलजार , शराब खरीदने पहुंचा पुलिसकर्मी
बुलंदशहर | शिकारपुर क्षेत्र में शराब की दुकानें हुईं गुलजार , शराब खरीदने पहुंचा पुलिसकर्मी रिपो० ललित चौधरी बुलंदशहर: शिकारपुर क्षेत्र में शराब के ठेके खुलने से लोगो में शराब खरीदने की होड़ मच गयी, लॉक डाउन के एक हफ्ते के बाद आज खुली शराब की दुकान का उत्साह आम लोगों में ही नहीं पुलिस में भी दिखा , शराब की दुकान खुलने पर पुलिसकर्मी भी शराब खरीदते नजर आया। बुलन्दशहर मे शराब की दुकानों को खोलने का समय 10 बजे से 5 बजे तक का है । शराब खरीदते वक्त इन नियमों का करना होगा पालन
1. कोविड प्रोटोकॉल का सख्ती से करना होगा पालन 2. सभी दुकानदारों को मास्क पहनना अनिवार्य 3. सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए बेची जाएगी शराब और बीयर 4. सभी दुकानों पर होगी सैनिटाइजर की व्यवस्था 5. शराब दुकानों पर कैंटीन को नहीं खोला जाएगा 6. दुकानों के बाहर 6 फीट की दूरी पर बनाना होगा गोला, हर एक गोले में ही होगा खड़ा। शिकारपुर के डिबाई रोड पर स्थित बीयर के ठेके पर गोले बने होने के बावजूद भी नहीं हुआ सोशल डिस्टेंसिंग का पालन लोग ने गोलो मे खड़ा ना होकर दुकान पर ही लगाई भीड़ ओर मस्क का भी नहीं किया प्रयोग।यूपी समेत पूरे देश में कोरोना की दूसरी लहर का कहर जारी है और संक्रमण को रोकने के लिए…