बुलंदशहर | बाजार से सामान ले कर लौट रही छात्रा से किया बलात्कार
बुलंदशहर | बाजार से सामान ले कर लौट रही छात्रा से किया बलात्कार रिपो० ललित चौधरी खानपुर : थाना क्षेत्र के एक गांव छात्रा के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। घटना को अंजाम देकर आरोपी युवक फरार हो गया। पीड़ित छात्रा द्वारा परिजनों को घटना के बारे में बताने पर उसके पिता ने आरोपी के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कराया है। थाना क्षेत्र के गांव निवासी पिता ने थाना पुलिस को तहरीर देकर बताया है कि बुधवार की देर शाम उसकी नाबालिग पुत्री बाजार से कुछ सामान लेने गई थी। तभी मार्ग में पहले से ही मौजूद सुमित पुत्र रोहताश उसे जबरन उठा कर ईंख के खेत में ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। बदहवास हालत में घर वापस लौटी किशोरी ने जब अपने परिजनों को आपबीती बताई तो उनके पैरों तले ज़मीन खिसक गई। पीड़िता के पिता ने पुलिस को तहरीर देकर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने किशोरी को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजकर आरोपी के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कर लिया है। थाना प्रभारी शिव कुमार सिंह के मुताबिक पीड़िता किशोरी के पिता की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ धारा 376 व पॉक्सो एक्ट 3/4 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपी की तलाश की जा रही हैं| किशोरी के साथ घर में घुसकर दुष्कर्म का प्र…