बुलंदशहर। सिकंदराबाद,जहांगीराबाद और अगौता ब्लॉक प्रमुख ने पद एवं गोपनीयता शपथ ली

बुलंदशहर। सिकंदराबाद,जहांगीराबाद और अगौता ब्लॉक प्रमुख ने पद एवं गोपनीयता शपथ ली
ब्यूरो ललित चौधरी बुलंदशहर : ब्लाक सभागार में शपथ ग्रहण समारोह हुआ। जिसमें तहसीलदार सिकंदराबाद ने नवनिर्वाचित ब्लाक प्रमुख नेहा यादव को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। बाद में ब्लाक प्रमुख ने क्षेत्र पंचायत सदस्यों को शपथ दिलाई। शपथ ग्रहण के बाद बीडीसी, ग्राम प्रधान व उनके समर्थकों ने ब्लाक प्रमुख नेहा यादव व उनके पति सुनील यादव का गर्मजोशी के साथ स्वागत कर उन्हें बधाई दी। इससे पूर्व एनसीसी कैडेटों के साथ ब्लाक प्रमुख नेहा यादव ने शहीद स्मारक पहुंच शहीदों को श्रद्धासुमन अर्पित किए। इस मौके पर आशीष यादव, अमित यादव, हरेंद्र यादव, संदीप यादव, नरेश यादव, बंटी प्रधान, फहीमुद्दीन मेवाती, रामपाल यादव, ओमवीर सिंह, श्याम सुंदर गुप्ता प्रधानाचार्य, आफाक अहमद, हारून खां आदि लोग मौजूद रहे। जहांगीराबाद ब्लॉक प्रमुख संगीता सिंह ने ली पद गोपनीयता की शपथ जहांगीराबाद : विकास खंड जहांगीराबाद की नवनिर्वाचित ब्लाक प्रमुख संगीता सिंह ने शपथ ग्रहण की। इस मौके पर अनूपशहर तहसीलदार धर्मेंद्र कुमार ने एसडीएम पद्म सिंह की मौजूदगी में उन्हें शपथ दिलाई। शपथ ग्रहण से ठीक पहले भाजपा जिलाध्यक्ष अनिल सिसौदिया का जन्मदिन भ…