बुलंदशहर। जिला चिकित्सालय पर स्वास्थ कर्मी ने पुलिस के खिलाफ प्रदर्शन किया,तड़पते रहे मरीज

बुलंदशहर। जिला चिकित्सालय पर स्वास्थ कर्मी ने पुलिस के खिलाफ प्रदर्शन किया,तड़पते रहे मरीज
ब्यूरो ललित चौधरी  बुलंदशहर :शुक्रवार को जिला अस्पताल में पुलिस के खिलाफ स्वास्थ्य कर्मियों की मुर्दाबाद के बीच मरीजों की आह दबकर रह गयी। दर्द व बीमारी से कराहते मरीजों की इस दौरान किसी ने सुध नहीं ली। मरीज डाक्टरों से उपचार की गुहार लगाते रहे। तीन घंटे बाद ही उन्हें उपचार मिल पाया। मौसम में बदलाव और कोरोना से बचाव के चलते जिला अस्पतालों में मरीजों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। सुबह साढे़ नौ बजे से दोपहर डेढ़ बजे तक चिकित्सकों की हड़ताल रही और जिला प्रशासनिक और पुलिस अधिकारी चिकित्सकों की मानमनौव्वल में जुटे रहे। इसके बावजूद चिकित्सकों ने हड़ताल जारी रखी। ऐसे में जिला महिला अस्पताल, इमरजेंसी वार्ड के साथ-साथ अन्य वार्डों में चिकित्सकों का इंतजार कर रहे मरीजों को काफी परेशानी का सामना उठाना पड़ा। इमरजेंसी के बाहर बैठे रहे मरीज इमरजेंसी के बाहर चार-पांच मरीज चिकित्सकों के आने की राह दोपहर तक देखते रहे। एंबूलेंस से स्ट्रेचर पर लाने अथवा ले जाने की व्यवस्था भी ठप रही। भर्ती होने और छुट्टी पाने वाले मरीज साढे़ तीन घंटों तक इंतजार करते रहे। महिला अस्पताल में स्वजनों को बाहर निकाल दिया गया …