अलीगढ़ | हरदुआगंज के जलाली में दलित युवक की पीट पीट हत्या के मामले में, नामजदों की गिरफ्तारी व मुआवजे की मांग
अलीगढ़ | हरदुआगंज के जलाली में दलित युवक की पीट पीट हत्या के मामले में, नामजदों की गिरफ्तारी व मुआवजे की मांग डेस्क समाचार दर्पण लाइव हरदुआगंज : नगरिया भूड़ में अनुसूचित जाति के युवक की पीटकर हत्या से ग्रामीणों में व्याप्त गुस्सा की खबर पर गांव पहुंचे बसपा नेता तिलकराज यादव व भीमआर्मी के कार्यकर्ताओं का जमकर गुस्सा फूटा। इधर, पोस्टमार्टम के बाद गांव में शव पहुंचते ही एसडीएम कोल व सीओ अतरौली सुदेश गुप्ता की मौजूदगी में 25 लाख रुपये मुआवजा व नामजदों की गिरफ्तारी की मांग होने लगी। वहीं पुलिस की कार्य प्रणाली पर भी लोगों में गुस्सा था। मृतक रविंद्र का फ़ाइल फोटो एसडीएम ने उन्हें मुआवजे का भरोसा दिया तो ग्रामीण तुरंत मुआवजा देने की मांग पर अड़े रहे। इसके बाद बसपा नेता तिलकराज यादव की ओर से आश्वासन मिलने पर स्वजन दाह संस्कार को राजी हुए। दुकान पर आए थे गेहूं बेचने रविद्र के भाई प्रेमकिशोर का कहना था कि गांव के राजू, छविराम व ललित शर्मा व करूआ ने गेहूं की बोरी चुराई थी। इसके बाद रविद्र के पास गेहूं बेचने आए थे। जबकि दबंगों ने चोरों की बजाय निर्दोष रविद्र को पीटकर मार डाला। इसका जिक्र प्रेम किशोर ने मुकदमे में भी किया है। मरघट में जलभराव देख भड़के लोग एसडीएम कोल, सीओ अतरौली व पुलिस की मौजूदगी में …