बुलंदशहर। मुख्यमंत्री बाल सेवा जागरूक शिविर एवं महिला जनसुनवाई का हुआ आयोजन
बुलंदशहर। मुख्यमंत्री बाल सेवा जागरूक शिविर एवं महिला जनसुनवाई का हुआ आयोजन रिपो० रिशू कुमार बुलन्दशहर : उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष सुषमा सिंह, के तत्वाधान में मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना जागरूकता शिविर एवम महिला जन सुनवाई का आयोजन पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस पर किया गया बाल सेवा योजना शिविर के दौरान के कुल चार आवेदन पत्र प्राप्त हुए आवेदन पत्रों को जिला प्रोबेशन अधिकारी के माध्यम से संबंधित तहसील और ब्लॉक से सत्यापन करवा कर प्राथमिकता पर लाभ दिलवाए जाने के निर्देश दिए गए । उपाध्यक्ष सुषमा सिंह द्वारा बाल सेवा योजना के पाँच लाभार्थी बच्चो को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया तथा उज्जवल भविष्य की कामना की महिला जनसुनवाई के दौरान कुल छ: शिकायते प्राप्त हुई उपाध्यक्ष द्वारा सभी शिकायतों के तीव्र निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए गए इसके बाद उपाध्यक्ष सुषमा सिंह, द्वारा समीक्षा बैठक की गई समीक्षा बैठक में मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना के अन्तर्गत प्राप्त आवेदन पत्रों एवम लाभान्वित बच्चो की जानकारी जिला प्रोबेशन अधिकारी द्वारा दी गई जिला प्रोबेशन अधिकारी द्वारा बताया गया कि छयनवे बच्चो के आवेदन पत्र जिला टास्क फोर्स द्वारा स्वीकृत हो चुके…