हरदुआगंज में मेधावियों का सम्मान, वार्षिक परीक्षाफल घोषित



हरदुआगंज कस्बे के श्री रणछोड़ दास मित्तल सरस्वती शिशु मंदिर में सोमवार को वार्षिक परीक्षा परिणाम घोषित होने के साथ ही मेधावी छात्रों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रबंधन समिति के संरक्षक प्रेम प्रकाश मित्तल, सह-प्रबंधक रामकुमार आर्य और सीए ऋषभ मित्तल ने संयुक्त रूप से किया।

प्रधानाचार्य संजय सिंह ने विद्यालय का परीक्षाफल घोषित करते हुए बताया कि पीजी से लेकर कक्षा आठ तक के छात्र-छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन किया है। इस वर्ष विद्यालय का परिणाम शत-प्रतिशत रहा, जो अपने आप में बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है।

प्रथम स्थान पाने वालों में दिव्या, शिवराज, अपित शर्मा, प्रतीक्षा, कनक, गार्गी, वाणी, रिमझिम, आलिमा, चेष्टा, मान्या और गीत गौड़ शामिल रहे। द्वितीय स्थान पर उमंग, गौरांशी, अमीषा, अर्पित, महक, योगांश, कविता, यश, मुस्कान, स्वेता और केशव रहे, जबकि तृतीय स्थान शिवांगी, कनिष्क, ध्रुव, राखी, देवांश, अर्पिता, महक, हिमानी, ध्रुव, मोनिष्का और गुजून को मिला। छात्रा मान्या गुप्ता ने 96 प्रतिशत अंक हासिल कर विद्यालय में सर्वोच्च स्थान प्राप्त किया और सभी की सराहना बटोरी। समारोह में प्रबंधन समिति और शिक्षकगणों ने मेधावी विद्यार्थियों को पुरस्कार देकर उनका उत्साह बढ़ाया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

और नया पुराने

Live Viewers

0

نموذج الاتصال