बुलंदशहर। बिहार से गुजरात तक फैले हैं ऑनलाइन ठगी के तार , 58 हजार रूपये खाते से उड़ाए
बुलंदशहर। बिहार से गुजरात तक फैले हैं ऑनलाइन ठगी के तार , 58 हजार रूपये खाते से उड़ाए ब्यूरो ललित चौधरी बुलंदशहर जनपद में हो रही साइबर ठगी के तार देश के छह राज्यों से जुड़े हैं। जुलाई माह में नगर निवासी एक फौजी की पत्नी के खाते से शातिर ठगों ने लिंक भेजकर करीब 58 हजार रुपये निकाल लिए थे। साइबर टीम की जांच में बिहार, झारखंड, हरियाणा और गुजरात समेत पूर्वी यूपी निवासी छह शातिर ठगी में शामिल पाए गए हैं। मामले में नगर कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज की गई है। शिकारपुर बाईपास रोड स्थित रामविहार कॉलोनी निवासी मधु दहिया ने नगर कोतवाली में 16 जुलाई 2021 को तहरीर दी थी। उन्होंने बताया था कि पति राजेंद्र सिंह भारतीय सेना में जवान हैं। मधु दहिया के मोबाइल पर 16 जुलाई को एक लिंक आया जिसे खोलते ही कुछ औपचारिकताएं उन्होंने पूरी कर दीं। इसके पूर्ण होते ही उनके खाते से 58 हजार 718 रुपये निकाल लिए गए। पुलिस ने मामला साइबर सेल को सौंप दिया। साइबर टीम ने मामला सामने आते ही गहनता से जांच पड़ताल शुरू की। प्रारंभिक तौर पर महिला के फोन पर आए मेसेज के आधार पर जांच की और फिर उनके खाते से जो रकम आरोपियों के खाते में गई, उन खातों की डिटेल खंगाली गई। इसके आधार पर एक-एक कर छह नाम सामने आए। सबसे पहले रकम रेनू…