बुलंदशहर। अवैध शराब की बिक्री पर चौकीदार बीट- कॉन्स्टेबल होंगे जिम्मेदार

बुलंदशहर। अवैध शराब की बिक्री पर चौकीदार बीट- कॉन्स्टेबल होंगे जिम्मेदार
ब्यूरो ललित चौधरी डीएम रविन्द्र कुमार एवं एसएसपी संतोष कुमार सिंह ने बुधवार को तहसील सदर स्थित सभाकक्ष में अवैध शराब को रोकने के संबंध में एक बैठक का आयोजन किया गया। डीएम ने चौकीदारों, बीट कांस्टेबल, आबकारी सिपाही, तहसीलदार सदर तथा आबकारी अधिकारी व आबकारी निरीक्षक को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। डीएम रविन्द्र कुमार ने कहा कि अपने-अपने क्षेत्र में अवैध रूप से बेची जाने वाली शराब के संबंध में विशेष सतर्कता बरतें। अवैध शराब बिक्री स्थल एवं बिक्रेता के नाम, पते मोबाईल नम्बर आदि की सूचना तत्काल सर्वप्रथम संबंधित थाना प्रभारी को दी जाए। यदि थाना स्तर से कार्रवाई नहीं की जाती है तो अगले ही दिन इसकी सूचना संबंधित तहसील क्षेत्र के एसडीएम एवं पुलिस क्षेत्राधिकारी को दी जाए। यदि वहां भी कार्रवाई न हो तो डीएम-एसएसपी कार्यालय पर सूचना दें। सभी को यह निर्देशित किया गया कि यदि अवैध शराब की बिक्री होना अथवा अवैध शराब पीने से किसी की जान-माल को नुकसान होने संबंधी घटना का होना यदि किसी क्षेत्र में पाया जाता है तो सबसे पहले तुरंत संबंधित चौकीदार एवं बीट कांस्टेबल की जिम्मेदारी निर्धारित करते हुए उनके खिलाफ गंभी…