दलित ही होगा मेरा उत्तराधिकारी यूपी चुनाव से पहले बोलीं मायावती , कांग्रेस पर भी बरसी

दलित ही होगा मेरा उत्तराधिकारी यूपी चुनाव से पहले बोलीं मायावती , कांग्रेस पर भी बरसी
ब्यूरो ललित चौधरी उत्तर प्रदेश में अगले साल विधानसभा चुनाव होने हैं। यूपी चुनाव से पहले बहुजन समाज पार्टी की प्रमुख मायावती ने कहा है कि उनका उत्तारधिकारी एक दलित ही होगा। मायावती ने कांग्रेस पर भी आरोप लगाया है कि कांग्रेस पार्टी बीएसपी की छवि खराब करने में जुटी हुई है। एक सवाल के जवाब में मायावती ने कहा कि 'मेरे उत्तराधिकारी के बारे में अभी अनुमान लगाने की जरुरत नहीं है। क्योंकि अभी मैं फिट हूं। जब मैं पार्टी का नेतृत्व करने में सक्षम नहीं रहूंगी तब मैं खुद इस बात का ऐलान कर दूंगी। मेरा उत्तराधिकारी कोई अन्य दलित ही होगा जो मेरे और पार्टी के द्वारा पूरी ईमानदारी के साथ बनाया जाएगा। पार्टी ने बहुत उतार-चढ़ाव देखे हैं।' मायावती ने यह भी कहा कि काशीराम ने तब ही अपने उत्तराधिकारी का ऐलान किया था जब वो स्वस्थ नहीं थे। मायावती इस दौरान कांग्रेस पर भी जमकर बरसीं। मायावती ने कहा कि कांग्रेस भीड़ जुटाने के लिए पैसे और खाने का लालच दे रही थी। कांग्रेस पार्टी की तरफ से हाल ही में 24 पन्नों का एक बुकलेट तैयार किया गया है। यह बुकलेट पार्टी कार्यकर्ताओं के बीच वितरित किया जाएगा। आगामी विधान…