अलीगढ़ | शाम ढलते ही मयखानों में बदल जाते हैं हरदुआगंज क्षेत्र के ढाबे, मूकदर्शक बनी पुलिस

अलीगढ़ | शाम ढलते ही मयखानों में बदल जाते हैं हरदुआगंज क्षेत्र के ढाबे, मूकदर्शक बनी पुलिस
रिपो० सुबेश शर्मा हरदुआगंज कस्बा क्षेत्र में रोड किनारे खुले हुए ढाबे शाम ढ़लते ही महखानों में तब्दील हो जाते हैं। इन ढाबों के मालिक लोगों को सब्जी रोटी के साथ साथ अवैध रूप से शराब परोसने का काम भी करते हैं। इन शराबियों के कारण ढाबों के आसपास रहने वाले लोगों को वहां से गुजरना दूभर हो गया है। पुलिस से बार बार शिकायत करते के बावजुद भी इन ढाबा मालिकों के खिलाफ कोई कार्रवाई न होने से लोगों में गुस्सा हैं।  कस्बा क्षेत्र में रामघाट रोड पर साधू-आश्रम से लेकर तालानगरी तक दर्जनों ढाबे व खोखा खुले हुए हैं, जहां शाम ढलते ही शराबियों का जमघट लगना शुरू हो जाता है, ढाबा मालिक ग्राहकों की सहुलियत को देखते हुए रोटी सब्जी के साथ साथ अपने पास से ही अबैध रूप से शराब भी परोसते हैं। इन ढाबों पर शाम के वक्त खाना खाने वालों से ज्यादा शराब पीने वाले ग्राहकों की ज्यादा भीड़ देखी जा सकती है। अपने ढाबे की बिक्री बढ़ाने के लिए यह ढाबा मालिक ग्राहकों को पूरी सुविधाएं अपने ढाबे पर ही उपलब्ध कराते हैं। इसके अलावा इन ढाबों पर शराब पीने वाले ग्राहक नशे की हालत में ढाबे से बाहर निकलकर हंगामा करते हैं और उसका खामियाजा व…