अलीगढ़ः रेलवे स्टेशन पर ट्रेन की चपेट में आए मां-बेटे सहित तीन की मौत

अलीगढ़ः रेलवे स्टेशन पर ट्रेन की चपेट में आए मां-बेटे सहित तीन की मौत
डेस्क समाचार दर्पण लाइव रेलवे जंक्शन पर शुक्रवार तड़के दर्दनाक हादसे में महिला, उसके 18 माह के बेटे और पांच साल के भांजे की मौत हो गई। रेलवे ट्रैक पार करते समय तीनों नॉन स्टॉप विक्रमशिला एक्सप्रेस की चपेट में आ गए थे। ये सभी परिवार के अन्य लोगों के साथ नई दिल्ली जा रहे थे। हादसे के बाद स्टेशन पर अफरातफरी मच गई थी। आरपीएफ और जीआरपी ने परिवार की सहमति पर महिला व भांजे के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। जबकि 18 माह के बच्चे का शव परिवार को सौंप दिया। वाकया सुबह 4:50 बजे का है। रोरावर थाना क्षेत्र के मामूद नगर की शहाना परवीन (28) अपने 18 माह के बेटे अल्फेस को लेकर रेलवे जंक्शन के सिटी साइड पर पहुंची। साथ में शहाना की बहन रुखसाना उसका बेटा अदनान और बेटी हुदा, दूसरी बहन यास्मीन उसके बेटे सुबहान, अयान और बेटी शिदरा और भाई शाहिद भी थे। तीनों बहनें अपने बच्चों और भाई शाहिद के साथ नई दिल्ली के अलीपुर में रहने वाली बीमार बहन आसमां को देखने जा रही थीं। इन सभी को ईएमयू ट्रेन का टिकट लेने के लिए प्लेटफार्म पांच से दो पर आना था। फुटओवर ब्रिज से जाने की बजाय सभी ट्रैक पार करने लगे। प्लेटफार्म चार पर चढ़ …