अलीगढ़ | शाॅर्ट सर्किट से ट्रांसफाॅर्मर में लगीं आग, विद्युत उत्पादन ठप, करोड़ों का नुकसान

अलीगढ़ | शाॅर्ट सर्किट से ट्रांसफाॅर्मर में लगीं आग, विद्युत उत्पादन ठप, करोड़ों का नुकसान
डेस्क समाचार दर्पण लाइव अलीगढ़ :  कासिमपुर परियोेजना में 220 केवी के स्वीच यार्ड़ के आउट ड़ोर में रखें टीटू ट्रांसफाॅर्मर में गुरूवार की सुबह आठ बजे आग लग गई । चार घंटे के प्रयास के बाद आग पर नियंत्रण कर लिया गया। हालांकि आग से कोई हताहत नहीं हुआ,लेकिन आग लगने परियोजना का बिजली उत्पादन ठप हो गया। वहीं 660 मेगावाट यूनिट एवं कासिमपुर परियोजना की बिजली गुल हो गई। आग लगने से करोड़ों का नुकसान होना बताया जा रहा है। गुरुवार की सुबह अचानक लगी आग हरदुआगंज परियोजना में 220 केवी के टीटू ट्रांसफॅार्मर में गुरूवार की सुबह अचानक शाॅर्ट सर्किट के चलते आग की लपटें व धुआं निकलने लगा। आग लगने से परियोजना प्रबंधन में खलबली मच गई। आग लगने से परियोजना की तीनों यूनिटें क्रमशः सात, आठ और नौ नंबर अचानक विद्युत उत्पादन करते -करते बंद हो गई बंद होते ही परियोजना का उत्पादन ठप्प हो गया। इसके साथ ही परिसर के आवासों एवं 660 मेगावाट की विद्युत आपूर्ति बाधित हो गई। हाइडेंट के साथ अग्‍निशामक यंत्र बने शोपीस आग लगने की प्रबंधन को जानकारी मिलते ही बुझाने के इंतजाम शुरू कर दिए,लेकिन पिछली बार की तरह इस बार भी वहां आग बुझाने के …