अलीगढ़ | जवां में अज्ञात वाहन की टक्‍कर से महिला नहर में गिरी, मौत

अलीगढ़ | जवां में अज्ञात वाहन की टक्‍कर से महिला नहर में गिरी, मौत
डेस्क समाचार दर्पण लाइव  अलीगढ़ :  जवां में पीर बाबा पर चादर चढ़ाकर आ रही एक महिला को नहर सुमेरा झाल पुल पर अज्ञात वाहन ने पीछे से टक्कर मार दी, जिससे महिला नहर में गिर गई। महिला की नहर में गिरने से मौत हो गई। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई। बाद में महिला को अस्‍पताल ले जाया गया। यहां चिकित्‍सक ने मृत घोषित कर दिया।  मृतका सरोज देवी के साथ गई महिला नगीना के भी चोटें आई हैं। पुलिस ने मृतका के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। ऐसे हुई महिला की मौत स्थानीय कस्बे की रहने वाली एक महिला सरोज देवी पत्नी स्वर्गीय महावीर प्रसाद 50 वर्ष अपनी एक अन्य महिला साथी नगीना पत्नी हबीब खान के साथ नहर सुमेरा झाल के पास स्थित पीर बाबा पर गुरुवार की दोपहर चादर चढ़ाने गई थी। चादर चढ़ाकर दोनों महिलाएं पैदल ही घर लौट रही थी कि नहर के पुल के पास पीछे से आ रहे अज्ञात वाहन ने दोनों महिलाओं में टक्कर मार दी। जिसमें सरोज देवी उछलकर नहर में जा गिरी। किसी ने मामले की सूचना तुरंत ही पुलिस को दी तो पुलिस ने मौके पर महिला को तलाश किया घटना के करीब 20 मिनट बाद महिला को तलाश कर नहर से निकाल लिया गया। ज…