अलीगढ़ में बसपा को लगा झटका, बालियान भाजपा में शामिल
अलीगढ़ में बसपा को लगा झटका, बालियान भाजपा में शामिल डेस्क समाचार दर्पण लाइव अलीगढ़ : विधानसभा चुनाव निकट आते ही बसपा को करारा झटका लगा है। बसपा के वरिष्ठ नेता अजीत बालियान ने भाजपा का दामन थाम लिया है। अजीत को लखनऊ में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने सदस्यता ग्रहण कराई। अजीत 2019 में सांसद सतीश गौतम के खिलाफ लोकसभा चुनाव भी लड़ चुके हैं। सतीश गौतम के साथ ही लखनऊ पहुंचे और भगवा रंग में रंग गए। टप्पल के गांव बसेरा निवासी अजीत बालियान बड़े कारोबारी हैं। 2019 के लोकसभा चुनाव से पहले बसपा से टिकट लाकर अजीत ने सभी को चौका दिया था। चुनाव खूब दमदारी से लड़े और दूसरे नंबर पर रहे। उसके बाद उनकी भाजपा से नजदीकियों के चर्चें तेज हो गए थे। अजीत भले ही सांसद सतीश गौतम के खिलाफ चुनाव लड़े हों, उनसे नजदीकियां जगजाहिर थीं। अजीत ने कहा कि बसपा में घुटन महसूस कर रहे थे। भाजपा सनातन संस्कृति को मानने वाली पार्टी है। इसलिए पार्टी में शामिल हुआ हूं। सांसद सतीश गौतम ने कहा कि अजीत बालियान उनके मित्र हैं। पीएम मोदी और सीएम योगी की नीतियों से प्रभावित हैं। खैर विधायक अनूप प्रधान, जिला पंचायत सदस्य कृष्ण प्रसाद उर्फ लाला प्रधान भी मौजूद थे। इंसेट जाटलैंड म…