कल रूट रहेगा डायवर्ट, तीन हजार पुलिसकर्मी संभालेंगे सुरक्षा की कमान
कल रूट रहेगा डायवर्ट, तीन हजार पुलिसकर्मी संभालेंगे सुरक्षा की कमान डेस्क समाचार दर्पण लाइव पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह के त्रयोदशी संस्कार पर वीवीआइपी आगमन को लेकर पुलिस ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं। एक तरफ मंडल के जिलों से अतिरिक्त पुलिस फोर्स बुलाया गया है तो दूसरी तरफ यातायात डायवर्ट किया गया है। इसके तहत क्वार्सी चौराहे से कोई भी भारी वाहन अतरौली की तरफ नहीं जाने दिया जाएगा। इधर, करीब तीन हजार पुलिसकर्मी सुरक्षा की कमान संभालेंगे। इसमें जिले के ढाई हजार पुलिसकर्मी रहेेंगे। वहीं पांच सौ पुलिसकर्मी गैर जनपद से बुलाए गए हैं। एसएसपी कलानिधि नैथानी ने एसपी सिटी, एसपी देहात, एसपी ट्रैफिक व एसपी क्राइम को व्यवस्था संभालने की जिम्मेदारी दी है। भारी वाहनों के रूट में बदलाव किया गया एसपी ट्रैफिक सतीश चंद्र ने बताया कि अतरौली/नरौरा रामघाट रोड की तरफ जाने वाले भारी वाहनों की रूट व्यवस्था में बदलाव किया गया है। इसके तहत एटा/कानपुर रोड से एटा चुंगी चौराहे की तरफ आने वाले सभी प्रकार के भारी वाहन प्रतिबंधित रहेंगे। यह वाहन बोनेर तिराहे से डायवर्ट होकर गंतव्य को जाएंगे। इसी तरह कासगंज/छर्रा से अतरौली की तरफ से आने वाले वाहन गंगीरी तिराहे से पनेठी रोड को डायवर…