उत्तर प्रदेश। बुजुर्गों को सीएम योगी ने दी बड़ी सौगात, राशन - पानी से लेकर दवाई तक का इंतजाम, जानिए कैसे
उत्तर प्रदेश। बुजुर्गों को सीएम योगी ने दी बड़ी सौगात, राशन - पानी से लेकर दवाई तक का इंतजाम, जानिए कैसे ब्यूरो ललित चौधरी यूपी के बुजुर्गों को योगी सरकार ने बड़ा तोहफा दिया है। यूपी के 55 लाख 77 हजार बुजुर्गजनों को उनकी तीन माह की वृद्धावस्था पेंशन की राशि एकमुश्त मिल गई है। गुरुवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वृद्धावस्था पेंशन के लिए पात्र इन वरिष्ठ नागरिकों के बैंक खाते में 836.55 करोड़ रुपये डिजिटली ट्रांसफर किए। इसमें 04 लाख 56 हजार ऐसे भी बुजुर्ग शामिल हैं, जो पहली बार पेंशन की राशि मिली। मुख्यमंत्री आवास पर आयोजित कार्यक्रम में सीएम योगी ने कहा कि वृद्धजन के पास अनुभवों की थाती है। यह हमारे मार्गदर्शक हैं। केंद्र और राज्य सरकार हर एक वृद्ध के जीवन और आजीविका का प्रबंध करने के लिए सेवाभाव के साथ काम कर रही है। बुजुर्गों को राशन-पानी की जरूरत हो अथवा बीमारी के समय इलाज और दवाइयों की, सब कुछ मुफ्त में मुहैया कराया जा रहा है। यही नहीं, बुजुर्गों के लिए खासतौर से एल्डर हेल्पलाइन 14567 जारी किया गया है, जहां 24×7 कोई भी वरिष्ठ नागरिक सम्पर्क कर मदद ले सकता है। वर्चुअल माध्यम से विभिन्न जिलों के वृद्धावस्था पेंशन लाभार्थियों से बात करते हुए सीएम ने सभी की सेहत का हालचाल भी पूछा और जिला…