अलीगढ़ः एक विवाहित युवक पर बच्ची संग ‘दरिंदगी’ का संदेह जानिए पूरा मामला
अलीगढ़ः एक विवाहित युवक पर बच्ची संग ‘दरिंदगी’ का संदेह जानिए पूरा मामला डेस्क समाचार दर्पण लाइव गोंडा (अलीगढ़)। इलाके में चार साल की अनुसूचित जाति की बच्ची संग क्या-क्या हुआ, यह अभी जांच के बाद ही तय होगा। मगर इस पूरे प्रकरण में गांव का अनुसूचित जाति का ही युवक पुलिस के रडार पर आ गया है। उसके साथ आखिरी बार बच्ची को देखा गया था। उसके बाद से वह गांव से गायब है और उसका मोबाइल भी स्विच ऑफ है। हां, उसकी लोकेशन जरूर हरियाणा में मिली है। जिसके लिए टीम ने वहां डेरा डाल दिया है। इधर, अभी पुलिस को स्लाइड रिपोर्ट नहीं मिली है। मगर अब तक के साक्ष्य व एकत्रित हो रहे साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने प्रकरण में हत्या, पॉक्सो एक्ट व साक्ष्य मिटाने की धारा जरूर बढ़ा ली है। बाकी दुष्कर्म के मामले में स्लाइड रिपोर्ट के आधार पर फैसला होगा। पुलिस इस घटना के खुलासे के बहुत करीब पहुंच चुकी है। वाकया रविवार शाम का है, जब यह बच्ची गायब हुई थी और अगले दिन उसका शव घर से करीब 400 मीटर दूरी पर एक खेत में भरे पानी में डूबा हुआ मिला था। इस दौरान शव उठाने पर पुलिस पर ग्रामीणों ने पथराव भी किया था। मामले में पोस्टमार्टम में यह तो साफ हो गया कि बच्ची की मौत पानी में डूबने में हुई है। उसके अंदर…