अलीगढ़ में गलत हेलीपैड पर उतरा सीएम योगी का हेलीकाप्टर, अफसरों के हाथ पैर फूले

अलीगढ़ में गलत हेलीपैड पर उतरा सीएम योगी का हेलीकाप्टर, अफसरों के हाथ पैर फूले
डेस्क समाचार दर्पण लाइव पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह के त्रयोदशी कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे सीएम योगी आदित्यनाथ का हेलीकाप्टर बुधवार को गलत हेलीपैड पर उतर गया है। इससे स्थानीय पुलिस-प्रशासनिक अफसरों के हाथ पैर फूल गए। हेलीकाप्टर के जमीन पर आते ही अफसरों को पूरा कार्यक्रम बदलना पड़ा। हालांकि, गनीमत रही कि सब कुछ ठीक रहा। सीएम के जाने के बाद अफसरों ने राहत की सांस ली। निर्धारित हेलीपेड पर नहीं उतरा सीएम हेलीकाप्‍टर  पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह के त्रयोदशी कार्यक्रम में शामिल होने के लिए आने वाले वीवीआईपी लोगों के लिए शेखूपुर स्थित महर्षि दयांनद इंटर कालेज में दो हेलीपैड बनाए गए थे। इनमें एक हेलीपैड पर राजस्थान के राज्यपाल कलराज मिश्र के हेलीकाप्टर की लैडिंग प्रस्तावित थी। वहीं, दूसरे हेलीपैड पर सीएम योगी आदित्यनाथ के हेलीकाप्टर की लैडिंग होनी थी। राजस्थान के राज्यपाल करीब 12:30 बजे हेलीकाप्टर से कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे। इनका हेलीकाप्टर अपने निर्धारित हेलीपैड पर ही उतरा। राज्यपाल ने यहां पर पूर्व मुख्यमंत्री को श्रद्धांजलि दी और फिर से रवाना हो गए। इसके बाद पुलिस-प्रशासनिक अफसर सीए…