सुल्तानपुर के विधायक के खिलाफ अलीगढ़ में प्रदर्शन, सदस्यता रद करने की मांग

सुल्तानपुर के विधायक के खिलाफ अलीगढ़ में प्रदर्शन, सदस्यता रद करने की मांग
डेस्क समाचार दर्पण लाइव अलीगढ़ :-  अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा अलीगढ़ के कार्यकर्ताओं ने सुल्तानपुर के इसौली से विधायक अबरार अहमद के खिलाफ प्रदर्शन किया। विधायक के पोस्टर पर कालिख पोत दी और विधायक की सदस्यता समाप्त करने की मांग की। महासभा के कार्यकर्ताओं ने कहा कि विधायक ने क्षत्रिय व ब्राह्मण को चोर बताया है। हम इसे कतई बर्दाश्त नहीं कर सकते हैं। उन्होंने मांग की कि अबरार अहमद के खिलाफ कठोर कार्रवाई होनी चाहिए। गुरुवार को महासभा के जिलाध्यक्ष डा. शैलेंद्र पाल सिंह के नेतृत्व में सुरेंद्र नगर स्थित महाराणा प्रताप पार्क में कार्यकर्ता एकत्र हुए। जिलाध्यक्ष ने कहा कि विधायक अबरार अहमद का बयान यह दर्शाता है कि उनकी मानसिक स्थिति ठीक नहीं है। उन्हें पहले अपना इलाज कराना चाहिए। पप्पू सिंह ने समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव से मांग की है कि ऐसे विधायक को तुरंत अपनी पार्टी से निकाल कर बाहर करें, वरना क्षत्रिय समाज पूरे देश में प्रदर्शन करेगा। उपाध्यक्ष राकेश सेंगर ने कहा कि ऐसी मानसिकता के लोगों को देश के बाहर अफगानिस्तान भेज देना चाहिए। इनका असली ठिकाना अफगानिस्तान में ही है। भ…