अलीगढ़ | नलकूप पर सो रहे किसान की धारदार हथियार से हत्या

अलीगढ़ | नलकूप पर सो रहे किसान की धारदार हथियार से हत्या
डेस्क समाचार दर्पण लाइव अलीगढ़ :  गभाना थाना क्षेत्र के गांव खेड़िया हैवत खां में नलकूप पर सो रहे वृद्ध किसान की बुधवार रात हत्यारों ने धारदार हथियार से हत्या कर दी। गुरुवार सुबह स्वजन नलकूप पर पहुंचे तब उन्हें घटना की जानकारी हुई। सूचना पर इलाका पुलिस के अलावा एसपी सिटी, फोरेंसिक, एसओजी, डाग स्क्वायड की टीम ने पहुंचकर जानकारी की और साथ में साक्ष्य एकत्रित किए। खेत में बने नलकूप पर ही सोते थे देशराज सिंह गांव के 72 वर्षीय किसान देशराज सिंह गांव के पास खेतों पर बने नलकूप पर सोते थे। बुधवार रात में भी वह नलकूप पर सोने के लिए चले गए। रात्रि में अज्ञात हमलावारों ने धारदार हथियारों से उनके सिर पर प्रहार करके हत्या कर दी। सुबह नातिनी संध्या चाय लेकर नलकूप पर पहुंची तो चारपाई पर लहूलुहान अवस्था में बाबा का शव पड़ा देख उसकी चीख निकल पड़ी। संध्या रोती-बिलखती घर पहुंची और घटना की जानकारी स्वजन को दी। स्वजन व ग्रामीण मौके पर एकत्रित हो गए। सूचना पर इंस्पेक्टर गभाना एमपी सिंह के अलावा एसपी सिटी कुलदीप सिंह सिंह गुनावत, एसओजी, फोरेंसिक, डाग स्क्वायड की टीम भी मौके पर पहुंच गई और घटना से संबंधित साक्ष्य…