हॉस्टल का बाथरूम गंदा होने पर कपड़े उतरवा कर लड़कियों की कराई जांच, जानिए शर्मनाक घटना का पूरा मामला

हॉस्टल का बाथरूम गंदा होने पर कपड़े उतरवा कर लड़कियों की कराई जांच, जानिए शर्मनाक घटना का पूरा मामला
ब्यूरो ललित चौधरी मेरठ के एक स्कूल के हॉस्टल की बच्ची ने आरोप लगाया है कि स्कूल का बाथरूम गंदा होने पर छात्राओं के कपड़े उतरवा कर जांच की गई। परिजनों ने इस मामले में एसएसपी से शिकायत करते हुए धमकी देने का भी आरोप लगाया गया है। शिकायती पत्र के अनुसार किठौर क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने छह सितंबर को अपनी बेटी का दाखिला इलाके के ही निजी आवासीय विद्यालय में कराया था। इसी विद्यालय में 12 सितंबर को उन्होंने अपनी भांजी का भी दाखिला कराया। परिवार का कहना है कि 19 सितंबर को उनकी भांजी का फोन आया और उसने बीमार होने की बात कही। जब वह भांजी को विद्यालय से लेकर डॉक्टर के पास पहुंचे तो बच्ची ने इस घटना का खुलासा किया। बच्ची ने बताया कि किसी छात्रा को मासिक धर्म था और बाथरूम में पानी नहीं आ रहा था। इस कारण बाथरूम गंदा हो गया। इसके चलते प्रबंधन ने छात्राओं के कपड़े उतरवा कर जांच करवाई। एसएसपी प्रभाकर चौधरी ने कहा कि इस तरह की शिकायत मिली है। जांच के लिए पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिया गया है। जो भी तथ्य सामने आएंगे उनके अनुसार कार्रवाई होगी। पुलिस की मदद से बेटी को लाए पीड़ित परिवार ने बताया कि घट…