गोंडा कांड : एक बार छोड़ दी थी नन्ही जान , फिर बिगड़ा दरिंदे का ईमान,,, जानिए पूरा मामला
गोंडा कांड : एक बार छोड़ दी थी नन्ही जान , फिर बिगड़ा दरिंदे का ईमान,,, जानिए पूरा मामला समाचार दर्पणडेस्क लाइव गोंडा :- में तीन साल की बेटी के पिता ने चार साल की मासूम संग जो 'दरिंदगी' की है। उसे सुन हर कोई हैरान है। मगर पुलिस पूछताछ में उसने जो खुलासे किए हैं, उसे सुन पुलिस भी चौंकने को मजबूर हुई।
हालांकि गिरफ्तारी के बाद जुर्म स्वीकारते हुए उसने पछतावा भी व्यक्त किया है। मगर अब देर हो चुकी है। सबसे खास बात ये है कि नशे में जब वह बच्ची को समोसा खिलाने के बाद एकांत में ले गया तो पहली बार में उसने बच्ची को छोड़ दिया और कह दिया कि घर चली जाओ। फिर कुछ पल बीतने पर ही उसका ईमान बिगड़ गया और बच्ची का पीछा कर फिर उसे गोद में उठा लाया। वापस लाने के बाद फिर उसके साथ दुष्कर्म किया और मुंह पानी में डुबोकर मार दिया। वह खुद स्वीकार रहा है कि अगर बच्ची चली गई होती तो शायद यह वारदात न होती। अब उसे अपने किए पर पछतावा है।
पुलिस पूछताछ में आरोपी अर्जुन ने स्वीकारा कि वह पेशे से राजमिस्त्री है। गांव में ही दूसरे छोर पर कृष्ण गोपाल के मकान पर निर्माण का काम कर रहा था। तीन साल की उसकी बेटी भी है। करीब एक पखवाड़ा पहले उसकी पत्नी बेटी को लेकर मायके चली गई थी। इसलिए वह घर पर अकेला था। घट…