अलीगढ़ व आसपास के क्षेत्रों में भारत का बंद का मिला जुला असर
अलीगढ़ व आसपास के क्षेत्रों में भारत का बंद का मिला जुला असर डेस्क समाचार दर्पण लाइव अलीगढ़ : कृषि कानूनों की वापसी को लेकर पूरे भारत में सोमवार को बंद का आहवान किया गया है। इसी कड़ी में अलीगढ़ में भी किसानों ने भी बंद का समर्थन किया है। अलीगढ़ में संयुक्त किसान मोर्चा के साथ जुड़े तमाम किसान संगठन भी बंद का समर्थन कर रहे हैं। व्यापारी संस्थान, यूनियनों से समर्थन मांग रहे किसान नेताओं ने सभी तरह की व्यापारिक गतिविधियां बंद रखने की अपील की है। रविवार को भी टोलियों में निकले किसान नेताओं ने जगह-जगह पोस्टर लगाए और सहयोग मांगा। इधर, बंद को लेकर पुलिस प्रशासन सर्तक है। किसान नेताओं की गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है। धनीपुर मंडी पर ताला लगाकर धरने पर बैठे किसान नेता, हालांकि बाद में गेट खोल दिया गया। पुलिस की मौजूदगी में मंडी के अंदर किसानों ने दिया धरना। कस्बा चंडौस में अभी तक भारत बंद का खास असर नहीं नजर आ रहा है । बाजार सामान्य तरीके से ही खुला हुआ है। अकराबाद क्षेत्र में भारत बंद का नहीं दिख रहा असर। इसी तरह इगलास में अभी तक भारत बंद का कहीं कोई असर नहीं है। जगह-जगह पुलिस तैनात है। बाजार सामान्य दिनों की तरह खुले हुए हैं। सामान्य दिनों की ही तरह खुला क…