प्रदेश में योगी सरकार में लिखी गयी विकास की नई गाथा, विधायकों ने गिनाई उपलब्‍धियां

प्रदेश में योगी सरकार में लिखी गयी विकास की नई गाथा, विधायकों ने गिनाई उपलब्‍धियां
डेस्क समाचार दर्पण लाइव अलीगढ़ :  शहर विधायक संजीव राजा व कोल विधायक अनिल पाराशर ने अपनी विधानसभा क्षेत्र की उपलब्धियां बताईं। उन्होंने कहा कि योगी सरकार में विकास की नई गाथा लिखी गई है। सड़क, लाइट, पेयजल आदि व्यवस्थाएं काफी दुरुस्त हुई हैं। करीब 1000 करोड़ से अधिक के विकास कार्य कराए गए श्रीराम गेस्ट हाउस में मीडिया से बातचीत में विधायक अनिल पाराशर ने बताया कि करीब 1000 करोड़ से अधिक के विकास कार्य कराए गए हैं। अलीगढ़-रेलवे लाइन पर 105 सी. चिरौलीय फाटक पर अलीगढ़ मंडल का पहला फोरलेन पुल का निर्माण किया गया। चंदौसी रेलवे लाइन की क्रासिंग पर करीब 40 करोड़ की लागत से पुल निर्माण की स्वीकृति मिल चुकी है। सेंगर नदी पर करीब पांच करोड़ रुपये की लागत से पुल एवं सड़क का निर्माण कराया गया। महेशपुर फाटक से क्वार्सी चौराहे तक और एटा चुंगी चौराहे से आगरा रोड तक फोरलेन के लिए करीब 44 करोड़ की लागत का डीपीआर बनाया गया है। पंडित दीनदयाल उपाध्याय संयुक्त चिकित्सालय में आधुनिक सुविधाओं से लैस 450 बेड का कोविड चिकित्सालय तैयार कराया। ये भी प्रमुख रहे काम -635 एलईडी लगवाई गईं -90 नए नल -16 सड़कों का निर्माण -20 सड…