अलीगढ़ | कल्याण सिंह के त्रयोदशी भोज में उमड़ा जनसमूह
अलीगढ़ | कल्याण सिंह के त्रयोदशी भोज में उमड़ा जनसमूह डेस्क समाचार दर्पण लाइव अलीगढ़ : पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह के त्रयोदशी में बुधवार को जनसमूह उमड़ा पड़ा। बाबूजी को श्रद्धांजलि देते हर कोई भावुक नजर आया। एक लाख से अधिक लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। इसमें सीएम योगी आदित्यनाथ समेत कई केंद्रीय और राज्यमंत्री शामिल रहे। देर शाम तक लोगों का तांता लगा रहा। सुबह 10.30 बजे हवन के साथ ब्रह्मभोज की शुरुआत हुई। पंडित राकेश कुमार मुखरैया ने हवन और पूजन कराया। इसमें बाबूजी के पुत्र व एटा सासद राजवीर सिंह राजू भैया, उनकी पत्नी व पूर्व विधायक प्रेमलता वर्मा और उनके पुत्र व सूबे के वित्त राज्य मंत्री संदीप सिंह, छोटे पुत्र सौरभ सिंह शामिल हुए। इसके बाद 13 ब्राह्मणों को भोजन कराया गया। डा. गोपाल माहेश्वरी, बंटी वाष्र्णेय, संतोष गुप्ता, सचिन जैन, धीरेंद्र लोधी, उदयपाल सिंह आदि व्यवस्था में लगे रहे। सुबह 11 बजे भोज शुरू हुआ। सबसे पहले दोनों क्षेत्रीय पंडाल आमजन के लिए खोल दिए गए। इन पंडालों में एक साथ करीब पांच हजार लोगों के भोजन की व्यवस्था थी। राजू भैया बाहर से आने वाले अतिथियों की अगुवानी कर रहे थे। वीआइपी पंडाल में राज्य मंत्री संदीप सिंह व्यवस्था संभ…