अलीगढ़ | समोसा खिलाने के बहाने ले गया बच्‍ची को, फिर की दरिंदगी के बाद हत्‍या

अलीगढ़ | समोसा खिलाने के बहाने ले गया बच्‍ची को, फिर की दरिंदगी के बाद हत्‍या
डेस्क समाचार दर्पण लाइव अलीगढ़ :  गौंडा थाना क्षेत्र में चार साल की बच्ची की हत्या गांव के ही एक युवक ने की थी। पुलिस ने 48 घंटे के अंदर घटना का पर्दाफाश करते हुए मंगलवार देररात आरोपित को दबोच लिया। आरोपित आगरा स्थित अपनी रिश्तेदारी में भागने की फिराक में था। जुर्म कबूलते हुए आरोपित ने बताया है कि समोसा  खिलाने के बहाने बच्ची को अपने साथ ले गया था। पहले उसके साथ गलत काम किया। फिर खेत में भरे पानी में डुबोकर बच्ची को मार डाला। पुलिस आरोपित से पूछताछ कर रही है। रविवार की शाम गायब हुई थी बच्‍ची गौंडा थाना क्षेत्र के एक गांव में रविवार शाम करीब साढ़े छह बजे एक चार वर्षीय बच्ची गायब हो गई थी। बच्ची के पिता ने बताया कि उन्होंने पैंठ जाने से पहले बच्ची को घर से 50 मीटर दूर चौक में खेलते देखा था। गौंडा थाने में इसकी गुमशुदगी दर्ज कराई। सोमवार सुबह करीब 10 बजे बच्चे का शव घर से करीब चार सौ मीटर दूर खेत में भरे पानी में उतराता हुआ मिला था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में पानी में डूबने से मौत की बात सामने आई। पुलिस की चार टीमों ने 200 से अधिक लोगों से पूछताछ की तो उसी बिरादरी का एक युवक पर शक गहरा गया, जो घ…