अलीगढ़ | मेडिकल कॉलेज में भर्ती युवती से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार
अलीगढ़ | मेडिकल कॉलेज में भर्ती युवती से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार डेस्क समाचार दर्पण लाइव अलीगढ़ : जवाहर लाल नेहरू मेडिकल कॉलेज में गुरुवार देर रात वार्ड में भर्ती एक युवती के साथ मेडिकल स्टोर पर काम करने वाले युवक ने दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। युवती के बेड से गायब मिलने पर जब तलाश की तो वह बाथरूम के बाहर रोते हुए मिली। सुरक्षाकर्मियों ने आरोपी युवक को मौके से पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने रात में ही दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरपीएफ की ओर से 18 जुलाई को फरीदाबाद निवासी एक युवती को ट्रेन हादसे में घायल हो जाने पर मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था। गुरुवार की रात चिकित्सक मेडिकल कॉलेज का इमरजेंसी में राउंड ले रहे थे। इसी दौरान पता चला कि युवती बेड से लापता है। उन्होंने इस बाबत वार्ड में तैनात चिकित्सकों से पूछा, लेकिन कोई जवाब नहीं दे पाये। ऐसे में कॉलेज में तैनात सुरक्षाकर्मियों की मदद ली गई और युवती को तलाश किया गया। कुछ समय बाद युवती पहली मंजिल पर बाथरूम से रोते बिलखते बाहर आ रही थी। पूछताछ की गई तो उसने बताया कि एक युवक उसको बहला फुसलाकर बेड से उठाकर ले गया और बाथरूम में दुष्कर्म किया। इतने में ही आरोपी …